कमिश्नरेट के कल्याणेश्वरी फाड़ी ने ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर को धरदबोचा
आसनसोल (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट की पुलिस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार क्षेत्र में पुलिसिया गस्त लगा रही है. कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस भी लगातार क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं.पुलिस के इस मोबाइल पेट्रोलिंग के दौरान कई शातिर बदमाशों को पकड़ा भी है. ताजा मामला सामने आया है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत सलेानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फाड़ी ने 100ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधी को धर दबोचा है . पकड़ाये गए अपराधी का नाम गोपी सिंह है जो झारखंड के चिरकुंडा का निवासी बताया जा रहा है.गोपी सिंह लेफ्ट बैंक से पैदल नाका पॉइंट पार करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कल्याणेश्वरी चौकी की पुलिस की गश्त लगाती गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की तो पुलिस को संदेह हुआ l लेकिन बहादुर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया.एवं जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से दो पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुआ lपुलिस अब इसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लगा रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाया था एवं इसे कहा सप्लाई करने वाला था. साथ ही पुलिस यह भी पता कर रही है कि इसके गैंग में और कितने लोग शामिल है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?